Education

7 फरवरी तक 24 दिन चलेगी CTET परीक्षा, बिहार के 7 शहरों में 5.46 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सीबीएसई के सीटीईटी एग्जाम के 24 दिनों का शेड्यूल जारी हो गया। सीटीईटी की ऑनलाइन परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से शुरू हो गई है जो कि 7 फरवरी 2023 तक चलेगी। इस दौरान कुल 24 दिन पेपर होंगे। पेपर के एक सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड मिलेंगे। इस बार देशभर से 32 लाख से अधिक अभ्यर्थी सीटीईटी यानी सीटेट दे रहे हैं। इनमें से 5.46 लाख अभ्यर्थी बिहार से हैं। इसके लिए राज्य के सात शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित शहर और परीक्षा की तिथि सीटीईटी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सीटीईटी वेबसाइट पर तिथि, पाली, समय और केंद्र का पूरा विवरण डाल दिया गया है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र रैंडम रूप से निर्धारित किया है। बिहार में सात शहरों में परीक्षा ली जाएगी। पटना के अलावा आरा, दरभंगा, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हर दिन दो पाली में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित होगी। इसकी सूचना सीबीएसई द्वारा सभी क्षेत्रीय कार्यालय को दी गई है।

CTET 2022: पहले पेपर में 150 और दूसरे पेपर में पूछे जाएंगे 210 सवाल

कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षक नियुक्ति के लिए सीटीईटी होता है। कक्षा एक से पांचवी तक के लिए पहला पेपर और छठीं से आठवीं तक के लिए दूसरा पेपर होता है। पहले पेपर में 150 प्रश्न और दूसरे में 210 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में बालक विकास से 30 प्रश्न, भाषा-एक से 30, भाषा- दो से 30, गणित-विज्ञान से 60 और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न निर्धारित हैं। वहीं पहले पेपर में बालक विकास से 30, भाषा-एक से 30, भाषा-दो से 30, गणित से 30 और इनवायरमेंट साइंस से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

CTET Exam Dates 2022

दिसंबर में – 28 और 29 तारीख

जनवरी में  – 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29 और 30 तारीख

फरवरी में  – 1, 2, 3, 4, 6 और 7 तारीख

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

18 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago