CBSE की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर अभी तक विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. लेकिन इंटरनेट पर तेजी से एक डेट शीट की तस्वीर वायरल हो रही है. इस वायरल डेटशीट को लेकर बोर्ड ने कहा कि यह डेट शीट फेक है, बोर्ड की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई डेट शीट जारी नहीं किया गया है. हालांकि इस महीने के आखिरी तक 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी होने की संभावना है. लेकिन इसे लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 के दौरान 10वीं व 12वीं 2023 बोर्ड परीक्षा की संभावित तिथि बतायी थी. हालांकि बोर्ड ने अब तक 2023 में होने वाली परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. लेकिन इंटरनेट पर फर्जी डेटशीट वायरल हो रहा है. इस वजह से छात्रों के पैरेंट्स परेशान हैं.
बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की न तो तिथि जारी हुई है और न ही विस्तृत डेटशीट ही निकाला गया है. सोशल मीडिया पर शनिवार से ही बोर्ड परीक्षा का डेटशीट निकाल कर वायरल किया जा रहा है. अभिभावकों ने जब बोर्ड से संपर्क कर इसकी जानकारी ली तो पता चला कि अभी कोई डेटशीट या तिथि जारी नहीं की गयी है.
बोर्ड द्वारा तिथि और परीक्षा डेटशीट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है. लेकिन अभी तक बोर्ड वेबसाइट पर कोई भी डेटशीट जारी नहीं की गयी है. सीबीएसइ क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सिटी को-ऑर्डिनेटर राजीव रंजन ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि और डेटशीट को अब तक जारी नहीं किया गया है. अभी परीक्षा केंद्र की सूची सभी क्षेत्रीय कार्यालय से मांगी गयी है. संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्कूलों से शिक्षकों की सूची और स्कूलों की व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है.
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…