Education

CTET 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का कल से भरें आवेदन, मनचाहे शहर में पाएं सेंटर, जानें जानकारी

सीबीएसइ की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) दिसंबर 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी. अभ्यर्थी सीटीइटी के लिए 31 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि व शुल्क

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गयी है. फीस का भुगतान 25 नवंबर तक किया जा सकेगा. सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट्स को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए एक हजार रुपये या दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी व विकलांग कोटा के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे.

इस लिंक पर लें अधिक जानकारी

सीटीइटी का आयोजन दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में कंप्यूटर बेस्ड मोड से होगा. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी ctet.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा की तिथि व सेंटर की जानकारी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में अंकित रहेगी. विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही जारी कर दी जायेगी.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सेंटर

सीबीएसइ ने कहा है कि परीक्षा शहर का विकल्प केवल ऑनलाइन आवेदन भरते समय पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा. बोर्ड ने कहा है कि जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र पूर्ण करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर देंगे, उनको पहले आओ पहले पाओ आधार पर उस विशेष शहर में कुल क्षमता भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी.

इस विकल्प को भी जानें

आवेदन पत्र भरते समय या परीक्षा शुल्क भुगतान करते समय या परीक्षा शुल्क पोर्टल पर अपडेट होने के दौरान यदि किसी विशेष शहर की कुल क्षमता पूर्ण हो जाती है, तो उम्मीदवार को या तो किसी अन्य शहर का चयन करने या भुगतान को रद्द करने का विकल्प दिया जायेगा.

सीटीइटी न्यूनतम अंक

सीटीइटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है. सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को परीक्षा में कम-से- कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है.

सीटीइटी की मान्यता अब आजीवन

सीटीइटी की मान्यता अब सात साल के बजाय आजीवन कर दी गयी है. परीक्षा 20 भाषाओं में होगी. सीटीइटी के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे. जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे. इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते है।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

4 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 दिन ago