समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

IMG 20260212 WA0118

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी दो-दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया। जब मामले का खुलासा हुआ, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अब इंसाफ और पति की तलाश की गुहार लेकर दोनों पत्नियां एक साथ थाने पहुंची हैं। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित मलहचक मोड़ पानी टंकी इलाके का है। राजू के दोनों बीवी से दो बेटे और दो बेटी हैं, उसके साथ भागने वाली तीसरी बीवी जूली के भी 2 बच्चे हैं। अब पुलिस से मदद को लेकर दोनों पत्नियां गुहार लग रही हैं।

पीड़ित पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी शकूराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू लाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। राजू लाल होटल में काम करता था। इस दौरान होटल में काम करने वाली खुशबू नामक महिला से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

Holy Mission Krishan Janmastmi 20x10 page 0001 scaledpaid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आठ साल पहले की दूसरी शादी

रिंकू देवी का कहना है कि जब उसे पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाद में रिंकू की सहमति से करीब आठ वर्ष पहले राजू लाल ने खुशबू देवी से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों महिलाएं एक साथ रहने लगीं। खुशबू से भी राजू लाल की दो बेटियां हुईं। दोनों पत्नियों के मुताबिक, राजू लाल उन्हें मलहचक पानी टंकी के पास किराए के मकान में रखता था और बारी-बारी से दोनों के साथ रहता था। इस तरह परिवार चल रहा था। इसी बीच एक बार फिर राजू लाल दिल मचला। इस बार भी होटल में काम करने वाली जूली नामक महिला से नजदीकियां बढ़ गयी। जिसके बाद फोन पर पर बातचीत को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा और एक दिन राजू अचानक गायब हो गया।

IMG 20240904 WA0139

राजू और जूली हरियाणा भागे

राजू की दूसरी पत्नी ने बताया कि फोन पर बात करने को लेकर झगड़ा होता था। जब हम लोग जूली के जोलबीघा वाले घर गए तो पता चला कि जूली भी अपने 2 बच्चों को छोड़ राजू के साथ हरियाणा भाग गई है। दोनों पत्नियों और चार मासूम बच्चों के सामने अब दाने-दाने का संकट खड़ा हो गया है। पहले दोनों महिलाएं नगर थाना गई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल फरार पति या तीसरी महिला का पक्ष सामने नहीं आ सका है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116