Bihar

बिहार में अब सरकारी स्कूलों को गोद ले सकेंगे NRI और पूर्व छात्र, JEE-NEET की कोचिंग फ्री

बिहार के 73 हजार से भी अधिक सरकारी विद्यालयों के पूर्ववर्ती छात्र, आम नागरिक, एनआरआई, एनजीओ या सीएसआर के माध्यम से कंपनियां गोद ले सकती हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विकसित किए जा रहे मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान पोर्टल से कोई भी पूर्व छात्र समूह, संगठन, कॉरपोरेट या एनआरआई किसी एक विद्यालय को भी गोद ले सकते हैं। तीन वर्ष, पांच वर्ष या लाइफटाइम के लिए गोद लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग द्वारा अधिवेशन भवन में रविवार को आयोजित प्रशिक्षण-सह-चिंतन शिविर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने प्रस्तुतीकरण के दौरान यह जानकारी दी।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय की आवश्यकताओं को समझ इसे पोर्टल पर प्रदर्शित करेंगे और उनकी सहमति से ही विद्यालयों को सहयोग मिल सकेगा। मात्र सीएसआर के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुमोदन की आवश्यकता होगी। आम नागरिक भी अपने ज्ञान, कौशल, समय और संसाधन से विद्यालय के विकास में योगदान दे सकते हैं। एनआरआई डिजिटल शिक्षा, आधारभूत संरचना और वैश्विक अवसरों से विद्यालय को सशक्त बनाने में मदद कर सकते हैं। सीएसआर से कंपनियां विद्यालय के विकास को प्रभावी बना सकती हैं।

ऑनलाइन जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग जल्द

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 146 अन्य प्लस टू मॉडल स्कूलों में ऑनलाइन जेईई और नीट की संध्याकालीन कोचिंग का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इस कोचिंग के लिए समिति द्वारा मुख्यालय स्तर पर स्टूडियो का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद इन 146 प्लस टू मॉडल स्कूलों में लिंक से एक्सपर्ट टीचर्स के माध्यम से विभिन्न टॉपिक पर तैयार वीडियो को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे तैयारी प्रारंभ कर सकेंगे।

ऑनलाइन शिक्षक से पढ़ सकेंगे

अध्यक्ष ने बताया कि समिति द्वारा 15 अगस्त से इंटरएक्टिव लर्निंग की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके माध्यम से राज्य के 688 मॉडल स्कूलों के कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी ऑनलाइन उपलब्ध शिक्षक से किसी भी समय बात कर टॉपिक समझ सकेंगे।

चयनित शिक्षकों को 211 डिग्री कॉलेज हुए आवंटित

इधर राज्य के 211 नये डिग्री कॉलेजों में चयनित संविदा शिक्षकों का रविवार की देर रात विषयवार कॉलेज आवंटित कर कर दिया गया है। सभी शिक्षकों को 10 अगस्त को संबंधित डिग्री कॉलेज में योगदान करना है। लोक भवन सचिवालय के अतिरिक्त सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में विश्वविद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लोक भवन ने जारी पत्र में कहा है कि प्रत्येक कॉलेज में संबंधित विषय के लिए आवश्यक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

आवंटित शिक्षक यदि संबंधित कॉलेज में योगदान नहीं करते हैं तो उपलब्धता के आधार पर उसी विषय के आवंटित शिक्षकों में से किसी अन्य शिक्षक का पुनः आवंटन विश्वविद्यालय कर सकता है। किसी कॉलेज में किसी खास विषय के लिए शिक्षक का आवंटन नहीं हुआ है तो विश्वविद्यालय संलग्न सूची में उपलब्ध संबंधित विषय के किसी अन्य शिक्षक का उस कॉलेज में आवंटन कर सकता है। विश्वविद्यालयों से आवंटन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर इसकी जानकारी राज्यपाल सचिवालय को देने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे रूट के विरोध में आर-पार की लड़ाई, सरायरंजन के ग्रामीण 13 अगस्त से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

सांकेतिक तस्वीर : सोर्स गूगल समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर…

30 मिनट ago

विद्यापतिनगर में अवैध मिट्टी खनन से बने गड्ढे में डूबकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, रातभर खोजबीन के बाद सुबह पानी भरे गड्ढे से मिला शव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा गांव में अवैध मिट्टी खनन…

1 घंटा ago

सम्राट चौधरी ने एक करोड़ लोगों को खाते में भेजा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अफसरों को एक आदेश भी

बिहार सरकार हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के तौर पर मनाती…

1 घंटा ago

परिसीमन के बाद पटोरी थाना के सात राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में हुए शामिल

समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : 6 घंटे के सर्च आपॅरेशन में 50 किलो गांजा और हेरोइन बरामद, घर की बहू समेत तीन महिला हिरासत में, सभी पुरुष हुए फरार

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी थाने की पुलिस ने रविवार को अशरफपुर सुपौल गांव में प्रमोद साह…

6 घंटे ago

सरायरंजन में अखिल भारतीय कुर्मी चेतना मंच का सामाजिक मिलन व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/सरायरंजन : उच्च विद्यालय सरायरंजन के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी चेतना मंच…

7 घंटे ago