Samastipur

परिसीमन के बाद पटोरी थाना के सात राजस्व गांव अब हलई थाना क्षेत्र में हुए शामिल

समस्तीपुर : सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पटोरी थाना क्षेत्र के सात राजस्व गांवों को अब हलई थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है. नए परिसीमन के बाद हलई थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गयी है. अब इन गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी हलई थाना पुलिस की होगी.

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पटोरी थाना क्षेत्र से जुड़े सात राजस्व गांवों को हलई थाना में शामिल किया गया है. पुलिस की ओर से क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी शिकायत या फरियाद के लिए लोग अब पटोरी थाना के बजाय हलई थाना पहुंचें. अधिसूचना के अनुसार मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर, वनडीह असली, वनडीह दाखिली और मरीचा हुसैनीपुर तथा केशो नारायणपुर पंचायत के सैदपुर मिल्की, खनुआ सहित कुल सात राजस्व गांव अब हलई थाना के अधीन होंगे.

बताया गया कि पहले हलई थाना क्षेत्र में 11 पंचायतों के कुल 38 गांव शामिल थे. सात नये राजस्व गांवों के जुड़ने के बाद अब हलई थाना क्षेत्र में कुल 45 गांव हो गये हैं. पुलिस द्वारा नये जुड़े गांवों के लोगों को थाना क्षेत्र में हुए बदलाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत या पुलिस संबंधी कार्य के लिए उन्हें सही थाना पहुंचने में परेशानी न हो.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

5 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

6 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

6 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

6 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

6 घंटे ago