महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार और शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच इन गंभीर आरोपों पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा करते हुए बताया कि विधायक संजय सिंह पर दिल्ली के एक होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उसके शोषण की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने बताया कि होटल कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। यह मामला सामने आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठने लगे हैं।


तेज प्रताप यादव ने लगाए आरोप
इस मामले में तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले को रफा-दफा करने के लिए कथित तौर पर 25 लाख रुपये का लेन-देन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दावे को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

राजनीति को लेकर उठाए सवाल
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख ने संजय सिंह के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन पर लगे आरोप सही हैं, तो यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता को मामले की पूरी जानकारी जानने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, “जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो।”



