बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बेटे के जन्म की खुशी में छठियार कार्यक्रम मनाया जा रहा था, उसी दौरान चल रहे आक्रेस्ट्रा प्रोग्राम पर बस अनियंत्रित होकर जा घुसी.
पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. पराउ टोला बनकटवा के पास तेज रफ्तार यात्री बस और ट्रक की टक्कर से बचने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
नवजात के पिता की मौत
बताया जा रहा है कि बनकटवा के रहने वाले शत्रुघ्न दुबे के घर बच्चे के छठियार का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी बीच गोरखपुर की ओर से बेतिया जा रही यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सीधे कार्यक्रम में जा घुसी. बस की चपेट में आने से बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम की मौत हो गई. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मृतकों में देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं, जिनके बच्चे का छठियार कार्यक्रम चल रहा था.
घायलों का इलाज जारी
हादसे में विनय कुमार यादव, श्याम बाबू, मोती चंद्र महतो और नरेश राम समेत कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बेतिया जीएमसीएच भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ भी की. सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. घटना के बाद बनकटवा गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
समस्तीपुर : बिहार में मानसून एक्टिव है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड की उजान पंचायत के परड़ी गांव में शुक्रवार…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रामी चौर में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम ब्रजेश…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद…
समस्तीपुर : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में यातायात…