Weather

आज से 4 दिनों तक झमाझम बारिश, कई जिलों ठनका के आसार; IMD की रिपोर्ट क्या?

समस्तीपुर : बिहार में मानसून एक्टिव है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों मानसून की बारिश हुई है। अगले चार से पांच दिनों तक मानसून बिहार पर मेहरबान दिख रहा है। उत्तर से दक्षिण बिहार के जिलों में कहीं झमाझम तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ जिलों में आज बारिश के सात गरज-तड़क व ठनका के आसार हैं। वहीं हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। बिहार में आज तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर 93 % तो वायुमंडलीय दबाव 1002 के स्तर पर रहने के आसार हैं।

बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप से पटना सहित कई जिलों में उमस की स्थिति है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अररिया, पूर्वी और चंपारण, किशनगंज एवं पश्चिम चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर व दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित आसपास के अन्य जिलों में शनिवार को बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। नियमित अंतराल में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी का भी अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22-26 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री रहने की संभावना है। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, धान की फसल में समय पर निराई-गुड़ाई करें।

समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर जिले का मौसम शुक्रवार को गर्म और उमसभरा रहा। सुबह से निकली धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रहने से हवा में नमी की अधिकता रही। इस कारण उमस की औसत मात्रा सामान्य से काफी अधिक रहने से लोगों को परेशानी हुई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में बारिश की स्थिति कमजोर बनी हुई है। कल कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस , जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया। एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

17 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

1 दिन ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

2 दिन ago