Samastipur

समस्तीपुर : पूजा के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत, अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड की उजान पंचायत के परड़ी गांव में शुक्रवार की रात सत्यनारायण भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक बच्चे और वयस्क बीमार पड़ गए। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत बताई गई है। कई मरीजों को बिथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार परड़ी गांव निवासी राम सकल यादव के घर शुक्रवार की रात सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई थी।

पूजा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद खाने के कुछ ही समय बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बिथान बीडीओ बबलू कुमार ने बताया कि प्रसाद खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चे और वयस्क फूड पॉइजनिंग से प्रभावित हुए हैं। करीब 30 मरीजों का इलाज बिथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं, कुछ मरीजों को अलौली पीएचसी, रोसड़ा और निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमुद कुमार सिंह की देखरेख में सीएचसी में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय हो गई।

बिथान थानाध्यक्ष राज किशोर राय समेत पुलिस पदाधिकारियों ने गांव और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रसाद खाने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने फूड पॉइजनिंग की आशंका को देखते हुए मामले की निगरानी शुरू कर दी है। हालांकि, लोगों के बीमार पड़ने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में सांप काटने के बाद पीड़ित युवक को जगाने बैठे थे, लेकिन देर रात अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हीं दो भाइयों को हमेशा के लिए सुला दिया

समस्तीपुर/मोहनपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की रात…

15 घंटे ago

मध्याह्न भोजन योजना में समस्तीपुर जिले को मिले 20 करोड़ 79 लाख रुपये 

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना में जिले को एमडीएम संचालित स्कूल शिक्षा समिति, स्कूलों में…

1 दिन ago

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…

2 दिन ago