Bihar

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह एलान किया किया है। उन्होंने बताया कि इस समय सूबे के सरकारी विद्यालयों में 1.06 लाख अधिशेष (सरप्लस) शिक्षक हैं। इनमें 65413 अधिशेष शिक्षक सिर्फ पहली से पांचवीं कक्षा के प्राथमिक विद्यालयों में हैं। हालांकि, तीन जिलों अररिया, जमुई और पूर्णिया में शिक्षकों की कमी है।

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सूबे के 10 हजार सरकारी विद्यालयों के कैंपस में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं। इनके साथ-साथ सरकारी विद्यालयों के निकट के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी प्राथमिक शिक्षकों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 बच्चों पर एक शिक्षक के निर्धारित मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से उन विद्यालयों में भेजा जाएगा जहां शिक्षकों की कमी है या फिर जहां संबंधित विषयों के शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों के तबादले के लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। ई-शिक्षा कोश के माध्यम से बच्चों की संख्या के अनुपात में सरप्लस शिक्षकों को चिन्हित किया गया है। हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां सभी नामांकित छात्र छत्राओं का डेटा ई शिक्षाकोष पर दर्ज नहीं है।

विकल्प में ही शिक्षकों को मिलेगा विद्यालय

प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों का तबादला पूरी तरह ऐच्छिक हैं। जो आवेदन करेंगे, उनका ही तबादला होगा। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षक कम से कम 30 विद्यालयों का विकल्प दे सकेंगे। शिक्षकों द्वारा जिन विद्यालयों का विकल्प दिया जाएगा, उन्हीं में से किसी एक में उनका तबादला होगा। किसी भी शिक्षक का तबादला दिए गए विकल्प के अलावा दूसरे विद्यालय में नहीं होगा। पुरुष शिक्षकों का तबादला उनके गृह प्रखंड के निकट के अन्य प्रखंड में होगा। वे चार प्रखंडों का चयन कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि महिला शिक्षकों का तबादला उनकी गृह पंचायत के निकट की किसी अन्य पंचायत में होगा, जहां उनकी इच्छा होगी और जो उनके द्वारा दिये गये विकल्प में शामिल होगा।

मंत्री ने जारी किए दो नंबर

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि शिक्षकों को तबादले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की ओर से दो टॉल फ्री नंबर के साथ-साथ ई-शिक्षा कोष के हेल्पडेस्क का नंबर भी जारी किया है जिस पर शिक्षक कॉल करके अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। महिला शिक्षकों को उनके पंचायत में जबकि पुरुष शिक्षकों का उनके आवासीय प्रखंड के निकटतम प्रखंड में ट्रांसफर किया जाएगा।

  • टोल फ्री नंबर: 14417, 18003454417
  • ई-शिक्षाकोष का हेल्पडेस्क नंबर: 9523300520, 9430820499

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

13 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

13 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

19 घंटे ago