Bihar

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई है. ऐसे में कहीं झमाझम बारिश का असर दिख रहा तो कहीं उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से रविवार को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों में आज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी बनी रह सकती है.

इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश

मौसम विभाग की माने तो, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में मॉनसून का ज्यादा असर रह सकता है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही उत्तर और सीमांचल के जिलों के मुकाबले दक्षिण बिहार के जिलों में स्थिति ज्यादा सामान्य रह सकती है.

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम की बात करें तो, बगहा में झमाझम बारिश हुई. इसके अलावा शेखपुरा और गोपालगंज में भी तेज बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही पटना, नालंदा समेत कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही होती रही. जबकि कैमूर जिले की बात करें तो, यहां लोगों को उमस ने परेशान किया. जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

6 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले 5 से 6 अगस्त तक इसी तरह का मौसम बिहार में बना रह सकता है. इसके साथ ही धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. 3 अगस्त को भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश हो सकती है.

इसके बाद 4 अगस्त को भी लगभग पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. इस दिन बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा. इतना ही नहीं, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज और भोजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 5 अगस्त को भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन अरवल, जहानाबाद, गयाजी और औरंगाबाद में भयंकर बारिश हो सकती है. जबकि 6 अगस्त को भी कुछ ऐसा ही मिलाजुला मौसम बना रह सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago