Bihar

‘मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा…’ जेडीयू दफ्तर में अचानक क्यों उखड़ गए नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को काम में लापरवाही पर पकड़ लिया। दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अपने औचक निरीक्षणों के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अचानक जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए, जिससे वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया।

बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे नीतीश कुमार ने पूरे कार्यालय का जायजा लिया और संगठन के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान कामों में लापरवाही और देरी देखकर नीतीश कुमार का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने ही अपनी भारी नाराजगी जताई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल बेहद असहज हो गया।

कामकाज में देरी देख भड़के नीतीश

जदयू कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जब नीतीश कुमार ने लंबित कार्यों और संगठन की सुस्त रफ्तार को देखा, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर मुखातिब होते हुए बेहद कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने दो टूक लहजे में कहा, ‘मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा, इसका क्या मतलब है?’ मुख्यमंत्री की इस तीखी टिप्पणी और तल्ख तेवरों को देखकर कार्यालय में मौजूद दूसरे पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए सन्न रह गए।

अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे नीतीश

पटना के जेडीयू ऑफिस में आजकल नीतीश कुमार लगातार पहुंच रहे हैं। लेट-लतीफी उन्हें पसंद नहीं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को कुछ काम कराने को कहा था, लेकिन वो काम नहीं हुआ। नीतीश कुमार स्पॉट का मुआयना करने लगे। उनके बगल में ही उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। इस दौरान नीतीश कुमार काफी नाराज दिखे।

मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी कि संगठन के भीतर किसी भी स्तर पर लंबित मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित होना चाहिए।

पटना जदयू दफ्तर में मची हलचल

नीतीश कुमार के इस अचानक दौरे ने जदयू प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा और मुस्तैदी की भी पोल खोलकर रख दी। आमतौर पर उनकी दौरों की जानकारी पहले से होती है, लेकिन इस बार बिना किसी लाव-लश्कर और पूर्व सूचना के पहुंचने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जो नेता और कर्मचारी अपनी सीटों से गायब थे, वे आनन-फानन में वापस लौटे। नीतीश कुमार ने हर विभाग के प्रभारियों से उनके काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

56 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago