समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में 15 जून को होगी मानसून की एंट्री, अल-नीनो के कारण कम बारिश के आसार

IMG 20260212 WA0118

बिहार में मानसून का इस बार तय सीमा पर आने के आसार है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। प्रदेश में मानसून आने का समय 13-15 जून के बीच है। ऐसे में मानसून 15 जून तक या उससे पहले दस्तक दे सकता है।

सीमांचल के रास्ते प्रवेश करने के बाद अन्य जिलों में मानसून का प्रसार होगा। प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून की वर्षा आरंभ हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के मध्य अरब सागर सहित कई राज्यों के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना बन रही है।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सूखे का खतरा

समय पर मानसून आने के बाद भी इस बार सामान्य से कम वर्षा के संकेत मिल रहा है। अल-नीनो के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कमजोर रहने के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना है।

ऐसे में कई जिलों में सूखे जैसे हालात और जल संकट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 10 वर्षों के दौरान महज तीन बार मानक से अधिक वर्षा दर्ज हुई।

IMG 20240904 WA0139

2020 में सर्वाधिक वर्षा 1272.5 मिमी हुई जबकि वर्षा का मानक 992.2 मिमी है। 2019 में 1050.0 मिमी एवं 2021 में 1044.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 10 वर्षों के दौरान महज 686.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, इस वर्ष वर्षा का मानक 992.2 मिमी है।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116