Bihar

विक्रमशिला पुल पर गाड़ियों के परिचालन की आई डेट, जानिए कितनी स्पीड से चलेंगे वाहन

Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर चल रहे अतिरिक्त बेली ब्रिज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. पुल को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता जल्द से जल्द पुल पर गाड़ियों की आवाजाही बहाल करना है. इसके लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पुल निर्माण निगम के अभियंता लगातार निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सात जून से पहले यातायात शुरू करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

अब चौथे बेली ब्रिज पर होगा काम

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि टेक्निकल एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर पुल को और अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बेली ब्रिज तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है. यह चौथा बेली ब्रिज होगा, ताकि गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित ढंग से कराया जा सके. डीएम ने बताया कि निर्माण कार्य के साथ-साथ पहुंच पथ तैयार करने, पुल की तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने, आवश्यक संरचनाएं स्थापित करने, सड़क चिह्नांकन और यातायात निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम भी लगातार किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, विक्रमशिला पुल पर तैयार किए गए बेली ब्रिज की मजबूती और सुरक्षा का आकलन करने के लिए शुक्रवार को टेक्निकल टेस्टिंग किया गया. यानी, ब्रिज का ट्रायल लिया गया. इस दौरान संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों और इंजीनियर्स की मौजूदगी में चारपहिया गाड़ियों को पुल से गुजारकर उसकी स्थिरता को लेकर टेस्टिंग किया गया. इस दौरान अलग-अलग स्पीड पर गाड़ियों का संचालन कर पुल की स्थिति का आकलन किया गया. जांच में पाया गया कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पुल पूरी तरह संतुलित और सुरक्षित रहा. लेकिन स्पीड बढ़ने पर पुल में कंपन की तीव्रता बढ़ती हुई दर्ज की गई.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago