बिहार में जमीन से जुड़े कई मामलों को लेकर राजस्व विभाग की ओर से नये-नये फैसले लिए जा रहे हैं. ऐसे में अब जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. इसकी ऑफलाइन कॉपी देने पर रोक लगा दी गई है, जिसके बाद दस्तावेजों से खिलवाड़ करना मुश्किल होने वाला है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इन मामलों को लेकर गंभीर हो गया है.
जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग के किसी भी कार्यालय से ऑनलाइन मोड में ही दस्तावेज की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी. विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम को आदेश भी दिया गया है. आदेश के मुताबिक, किसी को भी ऑफलाइन मोड में दस्तावेज उपलब्ध कराने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है. 1 जनवरी 2026 से ही जमीन से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े किसी भी मामले में गड़बड़ी ना हो और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है. जमीन से जुड़े परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भू-लगान, भूमि मापी समेत कई मामलों से जुड़ी शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद नई व्यवस्था लाई जा रही है. इस तरह से विभाग ने क्लियर कर दिया है कि जमीन के पुराने दस्तावेज ऑनलाइन ही मिलेंगे.
शुक्रवार को जमीन से जुड़े लंबित मामलों को 15 दिनों के अंदर निपटा लेने का आदेश जारी किया गया था. इस तरह राज्य में करीब तीन लाख 10 हजार लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों के त्वरित समाधान को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्त रुख अपनाया. जारी निर्देश में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों और अंचल अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के कारण बड़ी संख्या में आवेदन स्क्रूटनी स्तर पर लंबित हो गए हैं. राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 अंतर्गत इज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इन मामलों का अविलंब समाधान आवश्यक है.
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…