Bihar

बंगाल ज्वेलरी लूटकांड मामले में वैशाली से 17 हीरे जड़ित अंगुठी के साथ महिला गिरफ्तार, समस्तीपुर से धराये बदमाशों की निशानदेही पर कार्रवाई 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनको ज्वेलर्स से लुट की घटना का तार समस्तीपुर जिले के बाद अब वैशाली जिले से भी जुड़ा गया है। इस घटना का बंगाल पुलिस ने वैशाली पुलिस की मदद से एक महिला आरोपी को 17 हीरा जड़ित अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। छापेमारी टीम में बैंक एवं ज्वेलरी कोषांग एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार के साथ जिले की डीआईयू टीम एवं वैशाली थाने की पुलिस शामिल थी।

यह भी पढ़ें : बंगाल ज्वेलरी लूटकांड मामले का सेंटर बना समस्तीपुर; सेंट्रल जेल गया में बंद रमिया के इशारे पर हुई थी 5 किलो सोना की लूट, डकैती का हुआ था लाइव टेलीकास्ट

गिरफ्तार आरोपी वैशाली थाना क्षेत्र के रोहना गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह की पुत्री कंचन कुमारी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद बंगाल पुलिस बरामद आभूषण के साथ उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस लूटकांड की जांच के दौरान इससे पहले एसटीएफ ने समस्तीपुर जिले से सुधीर शर्मा और अमन कुमार को करीब 1.118 किलोग्राम आभूषण और 5 लाख रुपये नगद के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि इन दोनों की निशानदेही पर ही महिला को अंगुठी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

महिला के पास मिली डायमंड जड़ी 17 सोने की अंगूठियां

इस मामले पर वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पाश्चिम चगाल पुलिस ने अंतरराजीय समन्वय स्थापित कर वैशाली पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद जिले की डीआईयू टीम के साथ वैशाली थाना की पुलिस की मदद से छापेमारी कर महिला आरोपी कंचन कुमारी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके पास से कुल 17 पीस सोने की डायमंड लगी अंगूठी बरामद किया है। महिला ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मुर्शिदाबाद पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

5 किलो सोना और नकदी लूट मामले में वैशाली तक पहुंची बंगाल पुलिस

बताया गया कि बीते 14 मई को 6 से 7 अज्ञात अपराधियो ने हथियार के बल पर सेनको ज्वेलर्स से लगभग 5 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं तीन लाख रूपये नगद की लूट की कर ली थी। इस संबंध में शमशेरगंज थाना में कांड सं॰-342/26 दर्ज कर स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। बताया गया कि तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस को वैशाली की महिला अपराधी के संबंध में जानकारी मिली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

45 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago