Bihar

बिहार: ASI का सिर फाड़ा, महिला पुलिसकर्मी को पीटा; गाड़ी भी तोड़ी; शराब हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला

बिहार के सुपौल में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। राघोपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोला में शनिवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और महिला होमगार्ड की राइफल भी छीन ली। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस टीम की दबिश के बाद राइफल बरामद कर लिया गया। हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इससे पहले सिमराही मद्य निषेध की टीम शराब की सूचना पर इसी टोले में छापेमारी करने गई थी। कुछ लोगों से उनकी नोंकझोंक होने लगी। स्थानीय लोगों ने मद्य निषेध की टीम पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसके कुछ ही देर बाद, राघोपुर थाना की पुलिस टीम गश्ती के लिए गद्दी हुलास की तरफ जा रही थी। राघोपुर गद्दी सड़क पर कुछ लोगों को देखकर पूछताछ करने के दौरान हमलावरों ने राघोपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान 40 वर्षीय एएसआई अंजय कुमार और 19 वर्षीय महिला सिपाही/होमगार्ड काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद राघोपुर पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, वीरपुर एसडीपीओ और सुपौल एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। वरीय अधिकारी हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि छीनी गई राइफल बाद में एक खेत में फेंकी हुई बरामद हुई है। राइफल मिल जाने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली। पुलिस दबिश बढ़ा रही थी। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान को लेकर जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

10 घंटे ago