Bihar

सिवान में बड़ी कार्रवाई: RJD विधायक ओसामा शहाब के घर पुलिस की रेड; DIG खुद कर रहे लीड

सीवान में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर पुलिस ने रेड की है। सोमवार सुबह 8 बजे से छापेमारी जारी है। DIG निलेश कुमार, SP पुरन कुमार झा के साथ मुफ्फसिल और नगर थाने की पुलिस ओसामा के नए घर पर मौजूद है।छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आम लोगों की आवाजाही को भी सीमित किया गया है।

ये पूरी कार्रवाई जमीन कब्जा करने और रंगदारी के एक मामले से जुड़ी है। दरअसल, महादेव थाने में एक डॉक्टर की जमीन को जबरन कब्जा करने का मामला दर्ज है। इस केस में रघुनाथपुर के विधायक का भी नाम है। उनसे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। साक्ष्य जुटाने के क्रम में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें रघुनाथपुर के विधायक का नाम भी शामिल है। सीवान कोर्ट ने 6 दिन पहले ही इस मामले में विधायक की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी।

कोर्ट के परमिशन से पैतृक घर पर भी छापेमारी

DIG निलेश कुमार ने बताया, ‘पूरे मामले में कोर्ट से ऑर्डर लिया गया। इसके बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि छापेमारी दो अलग-अलग स्थानों पर की गई।

पहली रेड शहर (टाउन) क्षेत्र में की गई। दूसरी कार्रवाई विधायक के पैतृक आवास पर की गई, जो संबंधित थाना क्षेत्र में आता है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।’

छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इस सवाल पर पुलिस ने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है और उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘बरामदगी और अन्य तथ्यों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। यह जांच का हिस्सा है, आगे की कार्रवाई के बाद जानकारी दी जाएगी।”

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। इस पूरे मामले में आरोप है कि एक डॉक्टर की जमीन को जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई और इसमें रंगदारी जैसे गंभीर पहलू भी सामने आए हैं।

6 दिन पहले कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

सीवान कोर्ट ने 28 अप्रैल को इस मामले में राजद विधायक ओसामा शहाब की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उस वक्त विधायक ओसामा शहाब के अधिवक्ता नवेन्दु शेखर दीपक ने बताया कि निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अब उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी।

इस मामले में गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित धरम परसा निवासी डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब के साथ-साथ फरहान, सबीर समेत 30-35 नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago