Bihar

जिंदा बेटी का दाह संस्कार: प्रेम-प्रसंग में भागी युवती ने माता-पिता को पहचानने से किया था इंकार; पुतले की निकाली शवयात्रा

बिहार से कटिहार में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी का श्राद्ध कर दिया। इसके पहले पुतला बनाकर उसकी अर्थी यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार भी किया गया। इलाके में इस मामले की जोर शोर से चर्चा चल रही है कि ऐसी क्या बात हुई कि एक पिता को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। बेटी ने भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर लिया था। पुलिस ने उसे बरामद करके कोर्ट में पेश किया तो बेटी ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया था।

हैरान करने और संवेदना को झकझोर देने वाला यह मामला कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव का है। पिता जब अपनी घर से भाग गई बेटी का पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर रहे थे तो वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

बताया जाता है कि युवती कुछ समय पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में मामला भी दर्ज कराया था। बाद में लड़की बरामद हुई लेकिन, उसने अपने प्रेमी लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने कोर्ट में अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इस घटना से आहत परिवार भावनात्मक रूप से टूट गया और समाज तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में बेटी से सारे संबंध समाप्त करने का ऐलान कर दिया।

परिवार वालों ने लड़की के नाम से कुश का पुतला तैयार कराया। उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई और फिर शमशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पिता मुनचुन पासवान, दादा राम प्रकाश पासवान और अन्य परिजनों की आंखें नम दिखीं।

लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया, उसी दिन से हमारे लिए वह मर चुकी है। अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। श्राद्ध कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

3 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

15 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

15 घंटे ago