Bihar

राबड़ी देवी के आवास पहुंची पटना पुलिस, पूर्व सीएम ने कहा था- फोर्स बुला लो, बंगला खाली नहीं करेंगे

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पुलिस पहुंच गई है। सरकार से नोटिस मिलने के बाद शनिवार को हुई राबड़ी ने कहा था कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोर्स बुलाकर आवास खाली कराने की खुली चुनौती भी दी। इसके कुछ घंटे बाद ही पटना पुलिस की टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गई। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को राज्य सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। उन्हें कई बार 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार दो दशक से रह रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पटना पुलिस की टीम शनिवार दोपहर बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची। सविचालय एसडीपीओ अनु कुमारी आवास के अंदर गईं और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से बातचीत की। उनके बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस-प्रशासन की ओर से राबड़ी देवी को कानून एवं नियमों के तहत दूसरे आवास में शिफ्ट होने के लिए समझाया गया गया है।

राबड़ी देवी कह चुकी हैं- बंगला खाली नहीं करेंगे

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने शनिवार दोपहर को ही मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी भी हालत में बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी फोर्स बुला लें, हम खाली नहीं करेंगे।”

मंत्री को आवंटित हुआ बंगला, राबड़ी को मिला नोटिस

सम्राट सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है। भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में राबड़ी देवी को नोटिस भेजकर बंगला खाली करने के लिए कहा था। इससे पहले भी कई बार उन्हें सरकार की ओर से नोटिस मिल चुका है।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर 2025 में तत्कालीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राबड़ी देवी का आवास बदल दिया था। सरकार ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष को 39 हॉर्डिंग रोड वाला आवास आवंटित किया। उस समय भी आरजेडी की ओर से बंगला खाली नहीं करने की बात कही गई थी।

आरजेडी बोली- लोकतांत्रिक व्यवस्था का सवाल

आरजेडी ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि एनडीए सरकार को लोक-लज्जा का भी ख्याल नहीं है। राबड़ी बीते 20 सालों से उस आवास में रहती आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही आज भी वे बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल हैं। फिर ऐसी कौन सी स्थिति आ गई जो उन्हें 10 सर्कुलर रोड बंगले के बदले दूसरा आवास आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि सवाल महज एक आवास का नहीं है बल्कि सवाल लोकतांत्रिक मर्यादा और व्यवस्था का है।

भाजपा बोली- सरकारी आवास निजी संपत्ति नहीं

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राबड़ी देवी द्वारा सरकारी आवास खाली नहीं करने संबंधी दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कानून का राज है और कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी बड़ा पदाधिकारी या पूर्व मुख्यमंत्री ही क्यों ना रहा हो, नियमों और कानून से ऊपर नहीं हो सकता। ‎

उन्होंने कहा कि सरकारी आवास किसी व्यक्ति या परिवार की निजी संपत्ति नहीं होती, बल्कि यह जनता के टैक्स के पैसे से निर्मित और संचालित सार्वजनिक संपत्ति है। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत ही आवासों का आवंटन और पुनः आवंटन किया जाता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

15 घंटे ago