लोजपा नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपी चुसनी भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास विगत 17 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हुए नामजद आरोपी राहुल कुमार उर्फ चुसनी को पुलिस शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच करा उसे जेल भेजा।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर से दिल्ली गयी नगर पुलिस की टीम ने नामजद आरोपी चुसनी को गिरफ्तार किया है। उसके उपर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज है।

बता दें कि 17 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था।




