Bihar

पीएम मोदी की राह पर सम्राट चौधरी, सीएम हाउस का नाम बदला; बनाया लोक सेवक आवास

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास का नाम बदल दिया गया है। पटना के एक, अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को अब लोक सेवक आवास के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। इसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नई दिल्ली में पीएम आवास का नाम 7 रेसकोर्स रोड से बदलकर 7 लोक कल्याण मार्ग कर चुके हैं। वहीं, विभिन्न राज्यों में राज्यपालों के आवासों का भी पूर्व में नाम राजभवन से बदलकर लोक भवन किया गया था।

पटना का एक, अणे मार्ग स्थित सरकारी बंगला दशकों से सीएम आवास के रूप में जाना जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक इस आवास में रहे। पिछले महीने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद नीतीश ने एक अणे मार्ग वाला सीएम आवास खाली कर दिया, जिसे सम्राट को आवंटित किया गया है।

सीएम आवास की ओर से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, अब मुख्यमंत्री आवास को लोक सेवक आवास के रूप में जाना जाएगा। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सीएम आवास का 5 देशरत्न मार्ग तक विस्तार

वहीं, भवन निर्माण विभाग ने पटना में मुख्यमंत्री आवास का दायरा भी बढ़ा दिया है। एक अणे मार्ग के साथ ही पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित बंगले को भी सीएम आवास में शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभी इसी आवास में रह रहे हैं, जो उन्हें बतौर डिप्टी सीएम रहते 2024 में आवंटित किया गया था।

क्यों बदला गया नाम?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर ही सीएम आवास का नाम बदला गया है। बताया जा रहा है कि जनता से सीधे जुड़ाव और जनसेवा के उद्देश्य को पूरा करने की नीयत से मुख्यमंत्री आवास का नाम बदलकर लोक सेवक आवास किया गया है। सम्राट इस तरह खुद को बिहार के लोगों का सेवक होने का संदेश जनता को देना चाह रहे हैं।

पटना के एक अणे मार्ग स्थित बंगला, जिसे लोक सेवक आवास के रूप में नामित किया गया है। उसमें अभी मुख्यमंत्री शिफ्ट नहीं हुए हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने 1 मई को यह आवास खाली किया था। बताया जा रहा है कि नए सीएम सम्राट चौधरी शुभ मुहूर्त पर यहां शिफ्ट होंगे। तब तक वह 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने पुराने आवास में ही रहेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री का आवासीय सचिवालय अभी चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago