Bihar

आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बिगड़ा हुआ है. किसी जिले में बादलों की आवाजाही, किसी जिले में मध्यम स्तर की बारिश तो किसी जिले में तेज बारिश दर्ज की जा रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. आज सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की ओर से की गई अपील

मौसम विभाग की ओर से बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई. आज सुबह से ही समस्तीपुर, पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही गर्मी से लोगों को राहत मिली. कई घरों में तो कूलर और एसी बंद करने पड़ गए हैं.

मौसम विभाग की माने तो, अगले 4 मई तक मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 4 मई तक बिहार के जिलों में ठंडी हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. 4 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. पटना की बात करें तो, मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है.

किसानों को वज्रपात और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने से घरों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं. आंधी और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ा है. खासकर आम और लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है. तेज हवाओं और ओलों ने फलों को पेड़ों से गिरा दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago