समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सम्राट सरकार ने 12 सीनियर IAS का ट्रांसफर किया; स्वास्थ्य, वित्त, पर्यटन समेत कई विभागों के सचिव बदले

IMG 20260212 WA0118

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार को बडे़ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 वरीय अधिकारियों का एक साथ तबादला क दिया गया। कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव या अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

वहीं, IAS संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। लोकेश कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव बने हैं। उनको मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आईएएस कुंदन कुमार को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद से मुक्त कर दिया गया है। कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। अजय यादव ऊर्जा सचिव बनाए गए हैं। संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

IMG 20240904 WA0139

प्रणव कुमार भवन निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। चंद्रशेखर सिंह जल संसाधन विभाग के सचिव बने हैं। रजनीश कुमार सिंह को आईजी जेल बनाया गया है।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1