Bihar

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. सभी पूर्णिया के रहने वाले थे. वहीं 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कटिहार में भीषण सड़क हादसा :

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर, कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगाड़ा चौक के समीप यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि पिकअप में आदिवासी समुदाय के लोग थे, जो मेला देखकर लौट रहे थे. तभी तेज आवाज के साथ यह हादसा हो गया. देखते-ही-देखते लोगों की मौत हो गई.

बस ने पिकअप में मारी टक्कर :

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप वैन में सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने सामने से आकर पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल :

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय कोढ़ा थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बस चालक के नशे में होने का आरोप :

स्थानीय दिलीप कुमार ने बताया कि बस चालक नशे में था. काफी तेज गति से वह बस चला रहा था. उसी की गलती की वजह से यह हादसा हुआ. घटना के लिए बस चालक ही जिम्मेदार है.

लोगों में गुस्सा :

इधर, हादसे के बाद से लोगों का गुस्सा देखा गया. उनका कहना था कि आए दिन यहां पर हादसे होते हैं, पर पुलिस द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जाती है. अगर प्रशासन सजग रहे तो ऐसे हादसे यहां नहीं होंगे. कुछ देर के लिए मौके पर गहमा-गहमी का माहौल रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago