Bihar

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी हाई हो गया है। अब उन्हें सीएम मटेरियल के रूप में देखा जा रहा है। पटना में एक के बाद एक आयोजनों में निशांत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग जोर पड़ रही है। सोमवार को नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगे। निशांत को बिहार सीएम की कुर्सी पर बैठाने की मांग की गई है।

रविवार को पटना में महिलाओं के एक संगठन ने नीतीश के बाद निशांत की मांग के साथ डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। पार्टी में सदस्यता लेने के बाद से निशांत कुमार काफी एक्शन में हैं। पार्टी या सरकार में आने से पहले इन दिनों निशांत के साथ बड़े नेता भी फोटो खिंचवा रहे हैं और राज्य भर में जदयू के नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार का अभिनंदन पोस्टर बैनर के साथ कर रहे हैं।

दरअसल नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। 10 अप्रैल को वह दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले 30 मार्च को वह बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। नीतीश कुमार बिहार सीएम की कुर्सी छोड़कर दिल्ली की राजनीति में शिफ्ट करने की राह पर हैं तो राज्य में नये मुख्यमंत्री की तलाश जोरों पर है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री बीजेपी से बनेंगे। लेकिन बीच बीच में निशांत कुमार का नाम उछता रहता है। पिछले दिनों पटना की सड़कों पर निशांत को सीएम बनाने की मांग को लेकर पोस्टर भी लगाए गए थे।

नई सरकार में निशांत कुमार को नई जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पिछले दिनों समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने यहां तक कह दिया था कि सम्राट और निशांत की जोड़ी राजनीति में हिट होगी। रविवार को पटना में महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जिनमें लिखा था- नीतीश के बाद निशांंत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार को अपने बेटे और राज्य सरकार की कमान सौंप दिया जाना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

4 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

5 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

12 घंटे ago