समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को बहुमत करेंगे साबित, एक दिन का होगा विशेष सत्र

IMG 20260212 WA0118

बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है. इस दिन नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और बहुमत साबित करेंगे. सचिवालय की ओर से आधिकारिक लेटर भी जारी किया गया है. सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. नई सरकार के गठन के बाद यह विशेष सत्र बेहद खास माना जा रहा है.

कब लाया जाता है विश्वास मत?

विश्वास मत के जरिए ही यह तय होता है कि सरकार को विधायकों का पर्याप्त समर्थन है या नहीं. राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किया जाता है. इसके बाद तय समय सीमा के अंदर ही विधानसभा में बहुमत साबित करना होता है. सदन में विश्वास मत तब लाया जाता है जब सरकार को सदन में अपनी बहुमत पर संदेह हो या फिर नई सरकार के गठन के बाद उसे अपनी ताकत साबित करनी हो. नई सरकार को बहुमत साबित नहीं करने की स्थिति में इस्तीफा देना पड़ता है.

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने आज की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. दोनों की मुलाकात 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई. इस दौरान एक तस्वीर में देखा गया कि सीएम सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम कर रहे हैं और नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. सम्राट से मिलने के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए दिखे.

IMG 20240904 WA0139

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने ली थी शपथ

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जेडीयू कोटे के दो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बनाए गए थे. मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने सख्त आदेश दिया था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें.

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1