Bihar

बिहार: ’20 हजार दो नहीं तो जेल भेज देंगे..’ वसूली के आरोप में बिहार में तीन होमगार्ड जवान गिरफ्तार

बिहार के जमुई में तीन होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों जवान पर वसूली करने का आरोप है. मामला जमुई जिले सोनो थाना क्षेत्र का है. जमुई-चकाई मार्ग पर सोनो डुमरी के पास उत्पाद विभाग द्वारा चेकपोस्ट बनाया गया है. यहां झारखण्ड, बंगाल की ओर से जमुई की ओर आने-जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जाती है. 21 अप्रैल की रात तीनों जवान ने जबरन वाहन सवार लोगों से वसूली की.

चेकपोस्ट पर मनमानी:

झारखंड के गिरिडीह जिले के शास्त्री नगर निवासी पीड़ित श्याम सुंदर यादव ने पुलिस से शिकायत की थी, कि उनसे डुमरी चेकपोस्ट पर डयूटी में तैनात उक्त होमगार्ड जवानों के द्वारा जबरदस्ती 15,000 रुपये लिया गया. पीड़ित 5 व्यक्तियों के साथ एक स्कार्पियो से तिलक समारोह में जमुई स्थित महादेव सिमरिया जा रहे थे. इसी दौरान इस तरह की मनमानी की गयी.

जेल भेजने की धमकी:

पीड़ित के अनुसार रास्ते में सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर एक्साइज के तीन होमगार्ड जवानों ने स्कार्पियो वाहन सवार सभी व्यक्ति को नीचे उतरवा लिया. मनमाना करते हुए 20,000 रुपया देने की मांग की नहीं तो जेल भेज देने की धमकी दी. गाडी सवार एक व्यक्ति से होमगार्ड सूर्यमणि कुमार के द्वारा मोबाइल में दिखाऐ गए स्केनर पर 9,500 रुपया लिया गया.

एसपी ने की कार्रवाई:

इस मामले में जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने जानकारी देते हुऐ बताया कि शिकायत के बाद जब जांच पडताल की गई तो सीसीटीवी का अवलोकन करने पर उक्त तीन होमगार्ड जवान द्वारा गाड़ी रोकते देखा गया, पूछताछ करने पर आरोपी होमगार्ड जवान सूर्यमणि कुमार ने बताया कि “मैं अपने दोस्त आदर्श कुमार से UPI ID पर 9,500 रुपया मंगाया था.” हालांकि जांच में तीनों होमगार्ड जवान दोषी पाए गए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

20 मिनट ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

2 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

2 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

2 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

3 घंटे ago