Bihar

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर रोने लगे अशोक चौधरी, कहा- बहुत दुखी हूं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस फैसले के बाद भी वह अभी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

नीतीश के इस्तीफे के बाद नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जदयू नेताओं ने कहा कि उनके जाने से बिहार दुखी है। वहीं, मंत्री अशोक चौधरी उनके इस्तीफे के बाद रोते हुए नजर आए।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ काफी दिनों से काम कर रहा हूं। उनके जाने से दुखी हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।

सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की

उन्होंने कहा कि सदन में डांटना, पुचकारना, समझाना या कोई मंत्री जवाब देने में फंस जाता हो तो उसको बेल आउट करना, यह सब नीतीश जी करते थे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोई नार्मल आदमी नहीं थे, वह इंटेलीजेंट मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी हर विभाग में अच्छी पकड़ थी। वह नए मंत्रियों को भी गाइड करते थे।

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार जैसा अभिभावक मिलना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह गार्जियन के तौर पर हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उनके मार्गदर्शन में चलेगी सरकार

JDU नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विकास की जो लाइन नीतीश कुमार ने खींची है। उनके बाद जो भी आएगा उसके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे।

सदन चलेगा तब दिल्ली जाएंगे, वरना बिहार में रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने ये निर्णय कुछ अच्छा सोचकर लिया हो।”

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

2 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

3 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

3 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

5 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

5 घंटे ago