Bihar

बिहार में 5 लाख घूस लेते इंजीनियर गिरफ्तार, 57 लाख की योजना में 10% कमीशन का खेल उजागर

बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के शिक्षा कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 57 लाख के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन वसूलने के दौरान रौशन कुमार को पांच लाख रुपये नगद लेते हुए पकड़ा गया. निगरानी विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष निगरानी टीम द्वारा की गई और इसमें बड़ी सफलता मिली. यह वही कार्यालय है, जहां एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में छापेमारी हुई थी.

भ्रष्टाचार की जड़ें अब भी मजबूत

जानकारी के अनुसार, रजनीकांत प्रवीण के समय बनाए गए भ्रष्टाचार के नेटवर्क का असर अब तक जारी है. अधिकारी रौशन कुमार द्वारा खुलेआम रिश्वत लेना इस बात का प्रमाण है कि कार्यालय में भ्रष्टाचार का चैन टूटने का नाम नहीं ले रहा. निगरानी विभाग का कहना है कि यहां के अधिकारी इतने मजबूत हैं कि लाखों रुपए का लेन-देन कार्यालय में ही हो रहा है.

गिरफ्तारी और कार्रवाई

विशेष निगरानी इकाई ने रौशन कुमार को पांच लाख रुपये नगद रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई इस बात को स्पष्ट करती है कि शिक्षा विभाग के अंदर भ्रष्टाचार लगातार जारी है और इसके खिलाफ कड़ी निगरानी आवश्यक है. अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग पश्चिम चंपारण की प्रशासनिक कार्रवाई क्या होती है.

भविष्य की चुनौती

यह मामला शिक्षा विभाग के लिए गंभीर चुनौती खड़ी करता है. स्पष्ट हो गया है कि जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का खुला माहौल है. अब प्रशासन पर दबाव होगा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर अधिकारियों को चेतावनी दे और भ्रष्टाचार की जड़ें समाप्त करे. इससे न सिर्फ विभाग की छवि सुधरेगी, बल्कि आम जनता का विश्वास भी वापस आएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

11 मिनट ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

13 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

15 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

15 घंटे ago