Samastipur

होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

समस्तीपुर : पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने इस मार्च में हिस्सा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मोहनपुर, रूदौली, लगुनियां सुर्यकंठ, कोरबद्दा, जितवारपुर होते चांदनी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया और लोगों से शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने आम जनता से होली को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए आमलोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बनाने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को शांति व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। इसलिए फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों को आगाह किया जा रहा है। अगर ये किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना करने का प्रयास करते हैं, तो पुलिस बल द्वारा फौरन कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अशांति से बचने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

9 मिनट ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

13 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

15 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

15 घंटे ago