Bihar

बिहार: शादीशुदा प्रेमिका के घर आधी रात घुसना प्रेमी को पड़ा महंगा, सुबह कमरे से बाहर निकली लाश

बिहार के रोहतास से हैरान करने वाला मामला सामने आया. जहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए बेचैन हो उठा. उसकी प्रेमिका ने भी उसे आधी रात ही अपने पास बुला लिया. वह चुपके से उसके घर में दाखिल तो गया, लेकिन अंदर जाना उसे भारी पड़ा. महिला के पति और परिवारवालों ने पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा. उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था. बताया जाता है कि शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर लगातार संपर्क था.

बेरहमी से मारपीट की गई

घटना की रात वह घर से बाहर निकला था. परिवार को लगा कि वह सामान्य काम से निकला है, लेकिन देर रात जानकारी मिली कि महिला के बुलाने पर वह उसके घर चला गया था. इसी दौरान महिला के पति दद्दू मिश्रा और अन्य परिजनों ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि पकड़े जाने के बाद शैलेंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया.

पिता पुलिस के साथ महिला के घर पहुंचे, जहां शैलेंद्र की मौत हो चुकी थी. सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दद्दू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर पीटा गया, जिससे उसकी जान चली गई. पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बर्ड फ्लू के एतिहात के तौर पर समस्तीपुर जिले के 20 प्रखंडों में 20 टीमें तैनात, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : राजधानी पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे बिहार में स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

नगर निगम के टैक्स दारोगा समेत प्रभारी कर संग्राहकों से आयुक्त ने पूछा स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने नगर निगम के कर…

2 घंटे ago

पटना यूनिवर्सिटी में NSUI का जलवा, शांतनु बने अध्यक्ष, खुशी महासचिव; ABVP के अभिषेक संयुक्त सचिव

बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव का परिणाम आ चुका है। 6…

3 घंटे ago

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को मार गिराया! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दावे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में होली पर कड़ी चौकसी, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश, शराबबंदी को लेकर बॉर्डर इलाकों में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर बारह पत्थर चौर में लोगों ने चोरी के आरोप में संदिग्ध किशोर को पकड़कर खंभे से बांधा, कैमरे पर कबूली चोरी करने की बात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला में शनिवार की शाम उस समय…

12 घंटे ago