Bihar

विधायकी छोड़ संसद जाएंगे तेजस्वी यादव? राज्यसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार

बिहार की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और विपक्षी खेमे की ओर से तेजस्वी यादव को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि उनकी दावेदारी को लेकर अंदरखाने सहमति बन चुकी है और औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है. इस खबर को बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

सूत्रों की मानें तो राज्यसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव को सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों का भी समर्थन मिल सकता है, जिससे राज्यसभा पहुंचने की उनकी राह आसान हो सकती है. हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. अगर तेजस्वी यादव राज्यसभा जाने में सफल होते हैं तो उनकी मौजूदा विधानसभा सीट राघोपुर खाली हो जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक राघोपुर सीट पर उपचुनाव होने पर तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. पार्टी के अंदर इस संभावना पर चर्चा भी शुरू हो चुकी है. हालांकि आरजेडी की ओर से अब तक किसी भी नाम पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राज्यसभा चुनाव और संभावित उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सभी की नजर अब पार्टी की औपचारिक घोषणा पर टिकी हुई है. इस पूरे घटनाक्रम का एक बड़ा असर विधानसभा की राजनीति पर भी पड़ सकता है.

RJD की बड़ी चाल, एक ओर राजसभा तो दूसरी ओर… 

अगर तेजस्वी यादव राज्यसभा पहुंचते हैं तो उनकी मौजूदा विधानसभा सीट राघोपुर खाली हो जाएगी. ऐसे में खबर है कि राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिर भी इस संभावना ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह आरजेडी की रणनीतिक चाल मानी जाएगी. एक ओर पार्टी राज्यसभा में अपनी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करेगी, वहीं दूसरी ओर राघोपुर सीट पर अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश करेगी. राघोपुर लंबे समय से आरजेडी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए वहां उम्मीदवार चयन बेहद अहम माना जा रहा है.

बता दें, राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 6 मार्च को जांच और 9 मार्च तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है. वहीं मतदान 16 मार्च को होगा, जिन सीटों पर चुनाव होना है, वे फिलहाल अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर के पास हैं. इनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago