Bihar

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख महिलाओं के खाते में सोमवार को 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।

लाभार्थी महिलाओं के खाते में सीधे राशि भेजने की तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

25 सौ करोड़ की राशि होगी अंतरित

विदित हो कि अभी तक सरकार 1.56 करोड़ महिलाओं के खाते में योजना के तहत 10-10 हजार रुपये की राशि भेज चुकी है। योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ की राशि अंतरित किए थे।

इसके उपरांत विभिन्न तिथियों में राशि अंतरण का क्रम बना हुआ है। योजना के प्रविधान के तहत अब छह महीने पूरे होने के उपरांत दो-दो लाख दिए जाने के लिए अगली किस्त की राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

32 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago