बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ कर हलचल मचा दी है। राजद के रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं । उनको पीएम बनना चाहिए। विपक्ष उनके साथ है, वे आगे बढ़ें। नीतीश कुमार में अद्धभुत प्रतिभा है। उनमें कोई बात है तभी तो 20 वर्षों से मुख्यमंत्री हैँ। उनके पीएम बनने से बिहार की तरक्की होगी।
बहरहाल सदन के अंदर अनुदान मांगों पर चर्चा हो सकती है। सुबह 11 बजे से बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई है। आज भी सदन के अंदर और बाहर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। इस बजट सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर खास तौर से सरकार पर हमलावर रहा है। विपक्षी सदस्य हाथ में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए हैं। इसके अलावा सदन के अंदर भी महिला सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ है।
पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला सदन में विपक्ष ने अब तक जोरशोर से उठाया है। इसके अलावा फुलवारीशरीफ में एक अपार्टमेंट की बालकनी से गिरी छात्रा का मामला भी विधानमंडल के इस बजट सत्र में उठा है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और पुलिस क्राइम कंट्रोल में नाकाम है। हालांकि, सरकार लगातार यह कह रही है कि पुलिस बिहार में अपराधियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन ले रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…