बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों विभाग में भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई को लेकर लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने भू माफियाओं और भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, विजय कुमार सिन्हा कफन बांधकर निकला है, मुझे किसी का डर नहीं है। उनके इस बयान को राजस्व विभाग में चल रहे सुधार अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि वे भूमि और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की है, इसलिए किसी तरह के दबाव या धमकी से वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भू माफिया और भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि जो अधिकारी या कर्मचारी उनके प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं, वे कहीं न कहीं भू माफियाओं और दलालों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में काम करने वाले ईमानदार अधिकारियों को इस अभियान में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन जो गलत काम करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।
उन्होंने संकेत दिया कि गलत काम करने वाले सीओ और अन्य अधिकारियों को निलंबित (सस्पेंड) किया जा सकता है और प्रमाण मिलने पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। उनका उद्देश्य भूमि सुधार को जनता तक पारदर्शी और सुचारू रूप से पहुंचाना है। भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों को विभाग से जोड़ने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दे रहे हैं।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…