Bihar

बिहार STET का रिजल्‍ट जारी, 57.96 प्रत‍िशत अभ्‍यर्थी सफल, यहां देखें अपना परिणाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने एसटीईटी का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। इसमें 57.96 प्रति‍शत अभ्‍यर्थियों ने सफलता हासिल की है। कुल 2, 56,301 अभ्‍यर्थी सफल हुए हैं। इनमें 1,04,167 मह‍िला एवं 1,52,134 पुरुष अभ्‍यर्थी शामिल हैं।परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ऑनलाइन रिजल्‍ट जारी किया। अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट bsebstet.org पर चेक कर सकते हैं।

पेपर 1 में 1,54, 145 अभ्‍यर्थी सफल

आनंद किशोर ने बताया कि कक्षा 9-10 के शिक्षक हेतु पात्रता परीक्षा के लिए पेपर -1 में 2,46,415 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 1,07,229 महिला एवं 1,39,186 पुरुष अभ्यर्थी थे।

इसी तरह कक्षा 11-12 के शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर-2 में 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 71,178 महिला एवं 1,24,621 पुरुष अभ्यर्थी थे।

परिणाम में पेपर एक में 1,54, 145 अभ्‍यर्थी सफल घोष‍ित किए गए हैं। जबक‍ि पेपर 2 में 1,02,156 अभ्‍यर्थियों को सफलता मिली है। यह क्रमश: 62.56 प्रत‍िशत एवं 52.17 प्रति‍शत है।

सामान्‍य कोटि का उत्‍तीर्णांक 50 प्रत‍िशत 

परीक्षा के लिए सामान्‍य कोटि का उत्‍तीर्णांक 50 प्रत‍िशत जबक‍ि पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रत‍िशत था। वहीं अत्‍यंत पिछड़ा वर्ग के लिए यह 42.5 प्रत‍िशत, अजा एवं अजजा, दिव्‍यांग एवं मह‍िला के लिए 40 प्रत‍िशत निर्धारित था।

अध्‍यक्ष ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का उत्‍तीर्णता प्रमाणपत्र समिति द्वारा जारी किया जाएगा। इसकी परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक नौ जिलों में बने केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) हुई थी।

पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और भोजपुर जिले में बने केंद्रों पर इसकी परीक्षा हुई थी। माध्यमिक स्तर के लिए पेपर वन और उच्च माध्यमिक के लिए पेपर टू की परीक्षा ली गई थी।

अध्‍यक्ष ने सफल अभ्‍यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी कहा कि जो सफल नहीं हुए हैं वे निराश नहीं होकर, अधिक मेहनत और लगन के साथ तैयारी करें।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago