Bihar

बिहार: शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने दो बच्चों की मां की कनपटी पर सटाई पि’स्टल, मार दी गो’ली

बिहार के भागलपुर जिले से प्यार के नाम पर हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी से इनकार करने पर एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की कनपटी पर पिस्टल तानी. फिर उसे गोली मार दी. वारदात के दौरान आरोपी ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा- शादी नहीं करोगी तो यही अंजाम होगा. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

घटना पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो गांव की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला किया. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

पीड़िता भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस को दिए गए अपने बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में भवानीपुर निवासी हरि बोल कुमार से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद हरियो गांव निवासी बाल्मीकि कुमार पिछले काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था. महिला के लगातार इनकार से आरोपी बौखलाया हुआ था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था.

आरोपी ने पहले रोका रास्ता, फिर मारी गोली

महिला के अनुसार, बुधवार की शाम जब वह हरियो गांव के रास्ते से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक रास्ता रोका. बहस के दौरान उसने कमर से पिस्तौल निकाली और महिला की कनपटी पर गोली चला दी. गोली मारते समय आरोपी ने धमकी भरे शब्दों में कहा कि शादी से इनकार करने का यही अंजाम होता है.

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल्मीकि कुमार को गिरफ्तार कर लिया. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूरे मामले की पुष्टि नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई है.

घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश

फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है, वहीं लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

46 मिनट ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

53 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

1 घंटा ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

18 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago