Bihar

तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब… राबड़ी देवी के जन्मदिन पर सारी कसमों को तोड़कर मां से मिलने पहुंच गए तेजप्रताप यादव

बिहार की पूर्व सीएम, लालू प्रसाद यादव की पत्नी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे और मां के साथ केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। मां के जन्मदिन पर बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक होकर शुभकामनाएं दी है। परिवार से निकाले जा चुके तेज प्रताप ने मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। कहा है कि जब बोझिल समय था तब भी मां उनके साथ खड़ी थी।

मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने पोस्ट करके मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है, “ जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है,आप ही की देन हैं। यह जीवन जो हम जी रहे हैं – गर्मजोशी से भरा, अपूर्ण, प्रेम से परिपूर्ण – आपके कारण ही संभव है। आपने तब भी इसे संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है।”

तेज प्रताप आगे लिखते हैं, “आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना बोझिल था। कहते हैं कि जब ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, तब वह माँ को भेजता है। और हम सभी असीम रूप से धन्य हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।”

लालू परिवार में जब भी कोई उत्सव होता है तो राबड़ी आवास पर धूम रहती है। पहली बार उनका आवास सूना है। लालू यादव दिल्ली में हैं और तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर हैं। तेज प्रताप घर से बाहर हो चुके हैं। अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद तेज प्रताप को राजद और परिवार से बाहर कर दिया गया। उस प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव पहली बार मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और साथ मिलकर जन्म दिन मनाया।

तेज प्रताप ने कहा कि जब उनके लिए समय कठिन था और कोई साथ नहीं था तब भी मां होने के नाते राबड़ी देवी उनके साथ खड़ी थीं। तेज प्रताप उनके बड़े बेटे हैं जिनकी शादी पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ हुई। लेकिन शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

46 मिनट ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

53 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

1 घंटा ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

18 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago