Bihar

हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की नौकरी, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान ‘हिजाब’ को लेकर चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर ली है. बांका के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नुसरत ने आधिकारिक तौर पर नौकरी ज्वाइन कर ली है.

6 जनवरी को पूरी हुई कागजी प्रक्रिया

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह के अनुसार, नुसरत परवीन का मेडिकल चेकअप 6 जनवरी को संपन्न हुआ था. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने उसी दिन अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट सौंप दी. हालांकि, इस संवेदनशील मामले पर सिविल सर्जन ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग की पुष्टि जरूर की है.

क्या था पूरा विवाद?

बीते महीने बिहार सरकार के एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान यह मामला तब गरमाया था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर डॉ. नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र दे रहे थे.इस दौरान सीएम ने नुसरत के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने इसे महिला की निजता और धार्मिक पहचान के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार को जमकर घेरा था.

सियासी गलियारों में मचा था बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित पूरे विपक्ष ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की तीखी आलोचना की थी. विपक्षी नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक मंच पर एक महिला अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है. इस मुद्दे पर कई दिनों तक बिहार की सियासत गर्म रही और नीतीश कुमार विपक्षी दलों के निशाने पर रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

36 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago