Bihar

बिहार: NHAI के बड़े अफसर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, बेईमानी की 2.85 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना जोनल कार्यालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHIA) के तत्कालीन उप महाप्रबंधक (DGM) प्रभांशु शेखर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत उनकी करीब 2.85 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

करीब 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ED के अनुसार, ये संपत्तियां भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित की गई आय से खरीदी गई थीं। प्रभांशु शेखर ने इन संपत्तियों को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर निवेश किया था।

जब्त की गई संपत्तियों में बिहार और दिल्ली में स्थित फ्लैट और जमीन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, सोने और चांदी के आभूषण, बीमा पॉलिसियों में किया गया निवेश और अन्य चल संपत्तियां भी जब्ती के दायरे में आई हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि इन सभी संपत्तियों का स्रोत प्रभांशु शेखर की वैध आय से मेल नहीं खाता।

मनी लॉन्ड्रिंग के संकेतों के आधार कार्रवाई

ED ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने भ्रष्टाचार से अर्जित धन को छिपाने के उद्देश्य से परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदीं और अलग-अलग वित्तीय साधनों में निवेश किया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के स्पष्ट संकेतों के आधार पर की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की है। ED अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों को फिलहाल अस्थायी रूप से अटैच किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के जरिए अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

16 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

17 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

21 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

23 घंटे ago