Bihar

लालू यादव की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम, अब तेजस्वी यादव संभालेंगे पार्टी की कमान

बिहार की प्रमुख पार्टियों में से एक राष्ट्रीय जनता दल में आज एक नए युग की शुरुआत हो गई है। पार्टी ने तेजस्वी यादव को RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया है। RJD में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पहले लालू यादव के पास था। वह 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से ही ये पद संभाल रहे थे। राजद के इस फैसले के बाद पार्टी में ‘लालू युग’ का ऑफिशियल अंत हो गया है। अब Tejashwi Yadav ही पार्टी के हाईकमान होंगे।

पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, “एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।” यह घोषणा RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में की गई, जिसमें लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल थे। लालू यादव ने अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपने बेटे तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

47 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago