Bihar

बिहार: कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, यात्रियों के फोन-पर्स और गहने तक उड़ा ले गए बदमाश

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (15623) में भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। राजस्थान के जोधपुर से असम के कामाख्या जा रही इस ट्रेन के अलग-अलग कोच में सफर कर रहे लगभग एक दर्जन यात्रियों के सामान चोर उड़ा ले गए। यात्रियों का कहना है कि पटना से कटिहार के लिए ट्रेन खुलने के बाद उन्हें अपने सामानों के चोरी होने का एहसास हुआ। चोरों ने हाथ साफ कर यात्रियों के फोन, पस, कैश और यहां तक कि सोने के गने भी उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार चोरी की अधिकतर शिकायतें कामाख्या एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों की ओर से आई हैं। कटिहार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाई और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

आशंका है कि बुधवार और गुरुवार की आधी रात के दौरान जब यात्री सो रहे थे, तभी चोरों ने उनके सामान में हाथ साफ कर दिया। गाड़ी संख्या 15623 एक लंबी दूरी की साप्ताहिक ट्रेन है जो जोधपुर से दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी, पटना, कटिहार होते हुए कामाख्या तक जाती है।

ट्रेन में सवार यात्री कमलेश कुमार ने बताया, “हम अपने बर्थ पर सो रहे थे। सुबह उठे तो मोबाइल और पर्स गायब मिला। एसी कोच में इस तरह की चोरी होना बेहद चिंताजनक है।” एक अन्य यात्री केशव ने कहा कि ट्रेन में कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। अगर गश्ती होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago