Samastipur

समस्तीपुर : वाया नदी रूठीं तो उनकी कलकल निर्मल जलधारा हुई दूषित, नदी से प्राप्त होने वाले सीप की कमी से पटोरी में बटन कारखाना भी पड़ा बंद

समस्तीपुर : मानव द्वारा प्रकृति से किए गए छेड़छाड़ के कारण जब वाया नदी रूठीं तो उनकी कलकल निर्मल जलधारा इस कदर दूषित हो गईं कि अब आम लोग तो दूर किसान अपने पशुओं को भी उस गंदे पानी में स्नान कराने से दूर भागते हैं। नदी के बिगड़ते स्वरूप का सीधा प्रभाव आम जनजीवन पर भी पड़ा है। नदी के सूखने के कारण जैव विविधता पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। पटोरी क्षेत्र के वाया नदी से प्राप्त सीप की उपलब्धता के कारण कभी शाहपुर पटोरी में सीप के बटन का कारखाना हुआ करता था परंतु अब वह कारखाना पूरी तरह बंद हो चुका है।

आज से लगभग चार दशक पूर्व पटोरी एवं उसके आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घोंघे एवं सीप के कवच को बड़ी भट्ठियों पर गलाकर पान एवं तंबाकू में खाया जाने वाला शुद्ध चूना तैयार किया जाता था। अब यह व्यवसाय पूरी तरह बंद हो चुका है। पूर्व के दशक में जब शहर का कचरा इस नदी में प्रवाहित किया जाता था तो तेज जलधारा के कारण तब इसका अधिक असर नजर नहीं आता था। अब जब शहर का कचरा नदी में डाला जा रहा है तो वह एक जगह स्थिर रह जाता है। जिसके कारण पानी पूरी तरह विषाक्त हो चुका है।

पानी में टॉक्सिक पदार्थ की मात्रा बढ़ जाने से उपयोगी बैक्टीरिया समाप्त हो गए हैं और उसमें तरह-तरह के हानिकारक सूक्ष्मजीव पैदा हो गए हैं। नदी के वजूद समाप्त होने का सीधा असर सामाजिक रूप से भी पड़ा है। मछुआरे बताते हैं कि पानी के अत्यधिक दूषित हो जाने के कारण उसमें मछलियां या अन्य जीव मर जाते हैं। ऐसी स्थिति में नदियों पर उनकी निर्भरता पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं। सच यह है कि नदी जल के दूषित होने के कारण पानी में टॉक्सिक पदार्थ की मात्रा बढ़ गई है।

इसके कारण जलीय जीवों की मौत होने लगी है। स्थिर जल में शैवाल की विभिन्न प्रजातियां बड़ी मात्रा में उग आती हैं। यह श्वसन की क्रिया में जलीय ऑक्सीजन अवशोषित कर लेती हैं। जिससे जल में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं जिससे जल का रासायनिक स्वरूप बिगड़ गया है। परिणामत: जलीय जीवों की मौत तेजी से होने लगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब भी सरकार इस गंभीर समस्या के प्रति सजग नहीं हुई तो आने वाले वर्षों में इस नदी का वजूद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

5 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago