Bihar

समस्तीपुर आश्रय स्थल का शौचालय बदहाल, खरीदकर पानी पीने की मजबूरी

समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी बस पड़ाव स्थित आश्रय स्थल (रैन बसेरा) में पर्याप्त संसाधन तो हैं। लेकिन देखरेख की अभाव में जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। करीब 20 दिनों से जारी शीतलहरी में आश्रय की तलाश कर रहे जरूरतमंद इधर-उधर भटक रहे हैं। आसपास के कुछ लोगों को छोड़ दें कि तो यहां पर अधिकतर लोगों को यह पता नहीं कि शहर में रैन बसेरा भी प्रशासन के द्वारा बनाया गया है। जानकारी के लिए मुख्य शहर के मुख्य जगहों पर बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। हालांकि, रैन बसेरा में रुकने के लिए बेड और मौसम के हिसाब से गर्म कपड़े की व्यवस्था की गई है।

लेकिन शौचालय और पीने के पानी की भी संकट है। लोगों को खरीदकर पानी पी रहे हैं। बावजूद रैन बसेरा एक शोभा की वस्तु बन गई है। तीन मंजिला इमारत में 50 बेड के साथ 24 घंटे रुकने के सुविधा दी गई। लेकिन प्रत्येक दिन औसतन 10-15 जरूरतमंद लोग ही यहां ठहरते हैं। दिन में इनकी संख्याओं कम हो जाती है लेकिन रात में संख्या बढ़ जाती है। जबकि नगर निगम का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग यहां ठहरे।

उक्त आश्रय स्थल की पड़ताल में देखा गया कि 4 बजे करीब भूमितल के हॉल में 2-3 लोग ही बेड्स पर ठहरे हुए थे। उनके बेड्स पर कंबल बिछा था। तकिए के साथ ओढ़ने के लिए दो कंबल दिए गए थे। वहां मौजूद केयर-टेकर ने बताया कि यहां ठहरे बाकी लोग काम में गए हुए हैं। रात में लोग लौट कर आते हैं। रात में 10-15 लोग ठहरने वाले हो जाते हैं। प्रथम तक पर लगे बेड्स में कुछ बेड्स पर कंबल व चादर आदि फैले हुए दिखे।

केयर टेकर ने बताया कि रैन बसेरा में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य करने वाले मजदूर इन बेड्स पर फिलहाल ठहरते हैं। अभी यहां वे लोग नहीं हैं, रात में आएंगे। यहां महिलाएं ठहरने नहीं आ रही हैं। यह भी कहा कि इस आशय स्थल में केवल एक टाइम रात में ही पांच लोगों को ही मुफ्त में भोजन देने की व्यवस्था है। नाश्ते की सुविधा नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

7 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

17 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

18 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago