Bihar

RLM में खटपट के सवाल से पत्रकारों पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा, बोले- सुत उठ के चले आए हैं

परिवारवाद के आरोपों से जुझ रहे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में खटपट (टूट) की चर्चा जोरों पर है। उनके तीन विधायक 25 दिसम्बर को आयोजित लिट्टी चोखा पार्टी में नहीं दिखे। उसी दिन पटना से दिल्ली चले गए और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर दिया। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आरएलएम विधायकों की नाराजगी का सवाल सुनना भी नहीं चाहते। पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो वे भड़क गए।

बिहार की सियासत में गुरुवार को एक तस्वीर चर्चा के केंद्र में रही। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायक आनंद माधव, आलोक सिंह और रामेश्वर महतो बीजेपी के नए नवेले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आनंद मग्न दिखे। इन विधायकों ने अपनी पार्टी सुप्रीमो की लिट्टी चोखा पार्टी में शामिल नहीं होकर बीजेपी नेता से मिलने पटना से दिल्ली चले गए। सियासत की समझ रखने वाले इसे बेटे को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री पद से लॉंच करने वाले उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मौन बगावत बताने लगे। इस बीच कुछ पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को जब पत्रकारों ने कुशवाहा से खटपट पर सवाल पूछा तो भड़क गए।

उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों कहा कि आप लोगों के पास कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने नाराजगी को ना तो स्वीकार किया और ना ही इनकार किया। बार बार पूछने पर सिर्फ यही कहते रहे कि आप लोगों के पास कोई सवाल है ही नहीं। यह फालतू सवाल क्यों पूछते हैं। सुत उठ के सीधे चले आए हैं। फालतू सवाल का क्या जवाब दिया जाए। यह कहते हुए कुशवाहा हर सवाल को टालते हुए निकल गए।

बिहार विधानसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी को एनडीए में छह सीटें मिलीं। उनकी पत्नी स्नेहलता देवी समेत चार विधायक जीत कर आए। लेकिन कुशवाहा ने उस समय सबको चौंका दिया जब मंत्री पद के शपथ के लिए अपने बेटे दीपक प्रकाश का नाम आगे कर दिया। बेटे को मंत्री तो बना दिया पर कुशवाहा विरोधियों के निशाने पर आ गए। उनपर परिवारवाद के आरोप के बीच पार्टी के भीतर से भी नाम लिए बगैर आवाज उठी। विधायक रामेश्वर महतो ने दबी जुबान में अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक डोमेन में रखा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

1 घंटा ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago