Bihar

बिहार: सरकारी नौकरी की लालच में बेटे ने की हवलदार पिता की ह’त्या, बहन को संपत्ति न मिले इसलिए काट दिया अंगूठा

बिहार के भोजपुर जिले से सामने आई एक वारदात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है. झारखंड के हजारीबाग में पोस्टेड पुलिस हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की बेरहमी से हत्या के पीछे कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि उनका अपना बेटा ही था. पुलिस ने 5 दिन की गहन जांच के बाद इस सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा कर दिया है.

20 दिसंबर को हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. अब खुलासा हुआ है कि रिटायरमेंट से ठीक एक महीने पहले पशुपतिनाथ तिवारी को मौत के घाट उतारने की साजिश उनके बेटे विशाल तिवारी ने अपने दोस्त मो. जिशान अहमद जिलानी के साथ मिलकर रची थी. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रिटायरमेंट से पहले मौत, अनुकंपा नौकरी बना मकसद

करीब 60 वर्षीय पशुपतिनाथ तिवारी झारखंड पुलिस में ड्राइवर के पद पर तैनात थे और जनवरी 2026 में रिटायर होने वाले थे. दिसंबर में छुट्टी लेकर वे अपने पैतृक गांव भगवतपुर आए हुए थे. 19 दिसंबर की रात वे घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी आधी रात को उन पर हमला कर दिया गया.

आरोपियों ने चाकू से गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद दाएं हाथ का अंगूठा भी काट दिया गया, ताकि पहचान और संपत्ति से जुड़े किसी भी कानूनी पेंच से बचा जा सके.

नशे की लत और बिगड़े रिश्तों ने खोला राज

हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने चांदी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शुरुआती तौर पर ही हत्या का तरीका और अंगूठा काटे जाने की बात संदिग्ध लगी.

जांच में सामने आया कि पशुपतिनाथ का बेटा विशाल तिवारी नशे का आदी है और पिता से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी बिंदु से पुलिस को बड़ा सुराग मिला. मोबाइल डंप और लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि वारदात वाली रात विशाल अपने दोस्त के साथ गांव आया था.

बाइक से आए, पिता को मारा और फरार हो गए

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 19 दिसंबर की शाम दोनों बाइक से हजारीबाग से निकले और रात करीब डेढ़ बजे भगवतपुर पहुंचे. घर के पास पेड़ का सहारा लेकर मकान में घुसे और बरामदे में सो रहे पशुपतिनाथ तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया.

पहले बेटे विशाल ने वार किया, फिर उसके दोस्त ने. हत्या के बाद दोनों बाइक से वापस हजारीबाग की ओर भाग निकले. रास्ते में सहार पुल के पास सोन नदी में चाकू और दस्ताने फेंक दिए.

बहन को संपत्ति ना मिले, इसलिए काटा अंगूठा

पूछताछ में सामने आया कि अंगूठा काटना भी सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. विशाल को डर था कि अगर पिता किसी तरह बच गए तो वे जमीन और संपत्ति बहन के नाम कर सकते हैं. इसी आशंका में उसने दाएं हाथ का अंगूठा काट दिया.

जमीन विवाद और पुरानी साजिश का भी खुलासा

पुलिस के अनुसार, हाल ही में पशुपतिनाथ तिवारी ने दो बीघा जमीन का एग्रीमेंट कराया था, जिसकी जानकारी बेटे को नहीं दी गई थी. इसी बात से विशाल नाराज था. एसडीपीओ ने बताया कि विशाल पहले भी दो साल पहले अपने पिता की हत्या की साजिश रच चुका था. उस वक्त बाइक एक्सीडेंट के जरिए उन्हें मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वे बच गए थे. इतना ही नहीं, विशाल संपत्ति के लिए अपनी बहन को भी रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

2 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

3 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

8 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

15 घंटे ago