Bihar

राज्यसभा में सीट नहीं तो मंत्री पद छोड़ दो, जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन को दी सलाह

हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (से) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर दावेदारी की है। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में अपने पुत्र और राज्य सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन से कहा कि अगर राज्य सभा की सीट नहीं मिल रही है तो मंत्री पद का त्याग कर दीजिए। मांझी ने रविवार कला सांस्कृतिक केंद्र भवन में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में कहा कि राज्यसभा में डॉ संतोष सुमन को जगह मिलनी चाहिए।

उन्होंने अपने पुत्र से कहा-‘तू छोड़ दा मंत्री पद का मोह। राज्यसभा सीट बंट गयी है। राज्यसभा की दो सीट भाजपा और दो सीट जदयू को मिल गयी। एक सीट लोजपा को मिली है। हम पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। जबकि भाजपा के बाद हम पार्टी का ही वोटिंग का प्रतिशत मजबूत है। इसके बावजूद हम पार्टी को वंचित रखा गया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से कहा कि आपको देश की राजनीति करनी है।

इसके लिए खड़ा होकर मजबूती से काम कीजिए। हम पार्टी अगर मजबूत हो जाएगी तब हम कई मंत्री बना लेंगे। अपने बेटे के बारे में कहा कि डॉ. संतोष कुमार सुमन के पीछे जीतन मांझी केंद्रीय मंत्री खड़ा है। तैयारी करो और लक्ष्य को प्राप्त करो। उन्होंने साफ कहा कि अब मांग छोटी नहीं होनी चाहिए। भाजपा के बाद स्कोरिंग में आपकी ही पार्टी आगे है। आपकी तैयारी 100 सीट की होनी चाहिए। 100 सीट के टिकट की मांग करनी चाहिए। साथ में यह भी कहना चाहिए कि 100 सीट दीजिएगा तो साथ है नहीं तो इंकलाब जिंदाबाद।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

56 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago