मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली पहुंचे। सोमवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान मुख्य रूप से बिहार को विकसित बनाने के संकल्प पर दोनों नेताओं की बात होने की उम्मीद है। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हो सकती है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह और जदयू के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का सोमवार की शाम दिल्ली से पटना लौटने का कार्यक्रम है। बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। इससे पहले पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी। तब, मुख्यमंत्री समेत सरकार के अन्य मंत्रियों ने गांधी मैदान में पीएम की मौजूदगी में शपथ ली थी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…